यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जल्द, देश को मिलेगा नया टॉपर
नई दिल्ली
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) बहुत जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है। नतीजे आने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। बीते वर्षों को ट्रेंड को देखा जाए तो आमतौर पर यूपीएससी इंटरव्यू खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर देता है। इस लिहाज से इस सप्ताह कभी भी नतीजे जारी हो सकते हैं। मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
यूपीएससी सीएसई 2025 इंटरव्यू 5 जनवरी से शुरू हुए थे। अभ्यर्थियों का चयन उनके मुख्य परीक्षा के मार्क्स व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बार यूपीएससी सीएसई के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 979 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।
इन सर्विसेज में नियुक्ति के लिए की जाएगी सिफारिश
(i) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस;
(ii) इंडियन फॉरेन सर्विस;
(iii) इंडियन पुलिस सर्विस; और
(iv) सेंट्रल सर्विसेज, ग्रुप A और ग्रुप B।
UPSC CSE रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स: फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 3: UPSC CSE 2025 Final Result लिंक चेक करें
स्टेप 4: पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना नाम तलाशें।
पिछले साल शक्ति दुबे ने किया था टॉप
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप ( UPSC CSE 2024 Topper ) किया था। देखना होगा इस बार कौन अव्वल आता है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर
रैंक, रोल नंबर और नाम
1 0240782 शक्ति दुबे
2 0101571 हर्षिता गोयल
3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग
4 0108110 शाह मार्गी चिराग
5 0833621 आकाश गर्ग
6 0818290 कोमल पुनिया
7 6902167 आयुषी बंसल
8 6613295 राज कृष्ण झा
9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 5400180 मयंक त्रिपाठी
11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी
12 5809367 आशी शर्मा
13 5912548 हेमन्त
14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ
15 1010403 बन्ना वेंकटेश
16 6907627 माधव अग्रवाल
17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी
18 2604936 सौम्या मिश्रा
19 0833456 विभोर भारद्वाज
20 2200688 त्रिलोक सिंह
21 0859649 दिव्यांक गुप्ता
22 0865358 रिया सैनी
23 1214507 बी शिवचंद्रन
24 0334811 आर रंगमंजू
25 1202909 जी जीई ए एस
26 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े
27 0410502 रोमिल द्विवेदी
28 7809511 ऋषभ चौधरी
29 1203512 सुभाषकार्तिक एस
30 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई
31 0510887 श्रेया त्यागी
32 1126194 उत्कर्ष यादव
33 0816777 अल्फ्रेड थॉमस
34 0413837 अभि जैन
35 0840850 श्रेयक गर्ग
36 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव
37 0801201 शोभिका पाठक
38 6319367 अभिषेक शर्मा
39 1204543 मोनिका आर
40 3405835 इरम चौधरी
41 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर
42 1221566 पवित्रा पी
43 6616032 अवधिजा गुप्ता
44 0869198 मुदिता बंसल
45 1907228 मालविका जी नायर
46 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी
47 1902150 नंदना जी पी
48 0705455 रितिका रथ
49 4108641 सौरव सिन्हा
50 0823200 अंकुर त्रिपाठी
