उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी, झांसी के लोगों का गर्मी से बुरा हाल

Share on Social Media

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी है। भीषण गर्मी और आंधी अंधड़ से लोग परेशान हैं। बीते कुछ दिनों से यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ आफत की बारिश हो रही है। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम जानकारों के मुताबिक आज फतेहपुर, मथुरा, रायबरेली, चित्रकूट, ललितपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोंडा, इटावा, बांदा, श्रावस्ती, महोबा, गाजीपुर, बहराइच, मिर्जापुर, जालौन, अंबेडकर नगर, झांसी, जौनपुर, आगरा, कानपुर, बलरामपुर, बलिया, सोनभद्र, आगरा, महराजगंज, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, हमीरपुर और फिरोजाबाद जिले में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में यूपी में झांसी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां, का अधिकतम तापमान 41.3 रिकॉर्ड किया गया। वहीं मेरठ में सबसे कम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 और अधिकतम तापमान 34.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22.2 और अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियर दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *